Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

20 मिनट में 2 घंटे का सफर! PM मोदी आज करेंगे ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े समुद्री पुल को तोहफा आज मुंबई को देंगे. इस 22 किलोमीटर लंबे पुल से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में महज 20 मिनट लगेंगे. इसके उद्घाटन के बाद लोगों का दो घंटे का सफर मात्र 20 मिनट में तय होगा. इस पुल का पूरा नाम अटल बिहारी वाजपेई शिवडी न्हावाशेवा अटल सेतु (एमटीएचएल) है.

दरअसल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इसका नाम अटल सेतु रखा गया है. ये देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज होगा, जिसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर होगी. ये 6 लेन वाला रोड ब्रिज है. इस पुल का 16.5 किलोमीटर हिस्सा मुंबई के समुद्र के ऊपर और 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन के ऊपर बना है. पिछले गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एमटीएचएल की टोल की दरों को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिल गई है. जानकारी के मुताबिक यह पुल सिर्फ कार चालकों के लिए होगा.