Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में 20 मोर मृत पाए गए

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में सोमवार को 20 मोर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृत पक्षियों में तीन नर और 17 मादा शामिल हैं। तुमकुरु जिले के मधुगिरि तालुक के हनुमंतपुरा गांव में स्थानीय किसानों ने इन मृत मोरों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोरों की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

वन विभाग ने नमूने एकत्र कर फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को विश्लेषण के लिए भेज दिए हैं। वन विभाग ने इस संबंध में मामला भी दर्ज किया है।  इससे पहले 26 जून को चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स के हुग्यम रेंज में एक मादा बाघिन और उसके चार शावक मृत मिले थे। इस मामले में अधिकारियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।