Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

शुभ रहेगा 2024…अंतरिक्ष में फिर इतिहास रचेगा भारत

भारत के लिए साल 2024 काफी शुभ रहने वाला है. अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक बार फिर से इतिहास रच सकता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसरो को एक बड़ा ऑफर दिया है. नासा ने कहा है कि वह भारत के अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में सहयोग करने के लिए तैयार है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने मंगलवार को यह बात कही.

नेल्सन ने कहा कि अमेरिका और भारत अगले साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजने की प्लानिंग पर काम कर रहे हैं. नेल्सन ने कहा कि एस्ट्रोनॉट का सिलेक्शन नासा नहीं करेगा. उसका चयन इसरो के द्वारा ही किया जाएगा. भारत दौरे पर आए नेल्सन ने मंगलवार को साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की.