Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

बिहार के पटना में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटने से दो की मौत, 28 घायल

बिहार के पटना में गुरुवार को तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिससे दो की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हैं। ये घटना मसौढ़ी क्षेत्र के तारेगना-मठिया गांव के पास हुई। गया जिले के बेलागंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच गांवों के लोग बस में सवार होकर गंगा स्नान के लिए पटना जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बस डिवाइडर से टकराने के बाद संतुलन खो बैठी और पलट गई। 15 घायलों को मसौढ़ी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 4 लोगों की हालत गंभीर है।