Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

J-K: राजौरी में रहस्यमय बीमारी से 17 लोगों की मौत, 9 मरीजों का चल रहा इलाज

जम्मू कश्मीर के राजौरी में रहस्यमय बीमारी के कारण 17 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद नौ मरीजों को जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। राजौरी में रहस्यमय बीमारी के कारण मरने वाले 17 लोगों के प्रभावित परिवारों के संपर्क में आए 200 से ज्यादा व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया गया है।

राजौरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक शमीम अहमद ने पीटीआई वीडियो को बताया, "फिलहाल अस्पताल में नौ मरीज भर्ती हैं। उनमें से दो की गहन निगरानी की जा रही है। सरकार ने अतिरिक्त बाल रोग विशेषज्ञ और दूसरे डॉक्टरों को तैनात किया है।" राजौरी के नर्सिंग कॉलेज में एक नया क्वारंटीन केंद्र स्थापित किया गया है।