Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक-मंडी हाउस पर इंटरचेंज जारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को घोषणा की कि NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। DMRC ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशन हैं:

  • लोक कल्याण मार्ग

  • राजीव चौक

  • पटेल चौक

  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग

  • बाराखंभा रोड

  • सुप्रीम कोर्ट

  • सेवा तीर्थ

  • जनपथ

  • मंडी हाउस

  • केंद्रीय सचिवालय

  • ITO

  • दिल्ली गेट

  • इंद्रप्रस्थ

  • खान मार्केट

  • जोर बाग

  • शिवाजी स्टेडियम

  • झंडेवालान

वहीं, CJP) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार, 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। CJP ने एक्स पर एक पोस्टर साझा कर लोगों से देशभर में होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की। पार्टी ने छात्र संगठनों और अन्य संगठनों से प्रदर्शन आयोजित करने के लिए जरूरी अनुमति और व्यवस्थाओं में सहयोग करने तथा छात्रों की मांगों को सामने रखने की अपील की।