Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

वायनाड के भूस्खलन में 167 लोगों की मौत, सेना ने तलाशी अभियान किया तेज

सेना ने बुधवार को केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है। इस भूस्खलन में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

सेना ने कहा कि उसने 80 से ज्यादा शव बरामद किए हैं और लगभग 1,000 लोगों को बचाया है। मंगलवार तड़के वायनाड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ था, जिसमें करीब 167 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, वहीं 191 लोग अब भी लापता हैं।