Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

PFI के 14 लोगों को हुई फांसी की सजा

केरल की एक अदालत ने कुल 14 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है. इन सभी का ताल्लुक पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से है. पीएफआई को अब पूरे देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है. इन सभी 14 दोषियों को भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी नेता रंजीथ श्रीनिवासन की हत्या के संबंध में फांसी की सजा हुई है.

इन 14 दोषियों के अलावा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया यानी एसडीपीआई से जुड़े 1 कार्यकर्ता को भी फांसी की सजा उच्च न्यायलय ने सुनाया है. इस तरह कुल 15 लोगों को श्रीनिवासन की हत्या मामले में सजा हुई है. केरल की अलाप्पूझे एडीजे अदालत ने रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के दोषी इन सभी 15 पीएफआई और एसडीपीआई सदस्यों को मौत की सजा सुनाई है.