तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में कथित तौर पर मिलावटी ताड़ी पीने के बाद 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुकटपल्ली क्षेत्र के रहने वाले इन 13 लोगों को मंगलवार को तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें यहां सरकारी निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) में स्थानांतरित कर दिया गया। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनारसिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि निम्स में इलाज करा रहे सभी मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। प्रभावित लोगों ने मंगलवार को ताड़ी पी थी। "मिलावटी" ताड़ी पीने के बाद उनके बीमार पड़ने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.