Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

श्रीलंका की कोर्ट ने 11 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, श्रीलंकाई नौसेना ने किया था गिरफ्तार

श्रीलंका की कोर्ट ने श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से गिरफ्तार किए गए 11 भारतीय मुछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर सीमा उल्लंघन के आरोप में इन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। ये मछुआरे रामेश्वरम के रहने वाले हैं। 27 मार्च को सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद से मछुआरों को जाफना जेल में रखा गया था। मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होनी थी। 

हालांकि, जाफना में श्रीलंकाई मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने तत्काल सुनवाई के लिए अदालत से आग्रह किया। इस अनुरोध के आधार पर शहरी पुलिस अदालत ने मामले की सुनवाई की और बिना किसी शर्त के 11 मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कोलंबो की यात्रा पर हैं, जहां उनका ध्यान रक्षा संबंधों और श्रीलंका के साथ ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी में सहयोग को बढ़ाने पर होगा।