Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

बिलकिस बानो के 11 में से 10 दोषियों ने सरेंडर के लिए मांगा वक्त

बिलकिस बानो मामले में 10 दोषियों की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. दरअसल, शीर्ष अदालत में दोषियों ने सरेंडर करने की अवधि को बढ़ाने की मांग की है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस नागरत्ना की बेंच करेगी. अर्जी लगाने वालों में गोविंदभाई नाई, रमेश रूपा भाई चंदना और मितेश चिमनलाल भट समेत 10 दोषी शामिल हैं. कोर्ट ने 8 जनवरी को फैसला सुनाया था और सभी दोषियों को दो सप्ताह के भीतर सरेंडर करने को कहा था.

शीर्ष अदालत ने बिलकिस बानो के दोषियों को समय से पहले बरी किए गए 11 दोषियों को रिहाई पर सवाल उठाए थे और उसे रद्द कर दिया था. कोर्ट ने दोषियों को दो सप्ताह के अंदर जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया था. दोषी रमेश रूपा भाई चंदना की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील वी चिताम्बरेश ने आवेदन पर तत्काल सुनवाई की मांग की क्योंकि सरेंडर करने की समय सीमा रविवार को खत्म हो रही है.