Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

क्रिसमस पर 1.5 लाख लोग पहुंचे शिमला

हर साल लोग क्रिसमस और नए साल के मौके पर किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बनाते हैं. इसी तौर पर इस साल जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस के मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई . पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्रिसमस की भीड़ को देखते हुए नए साल के मौके पर 80 हजार से 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद है. इस साल दिसंबर में क्रिसमस के समय लगभग 1.5 लाख पर्यटक शिमला आए थे.

नए साल पर जश्न मनाने के लिए शिमला में भीड़ के और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, जिसके चलते शिमला पुलिस ने पहले के हुए सभी प्रबंधन को और सख्त कर लिया है. उन्होंने ट्रैफिक रूल के साथ सुरक्षा की और अन्य तैयारियां कर ली है. शिमला के पुलिस सुप्रिटेंडेंट संजीव कुमार गांधी ने कहा कि शिमला में पिछले 1-2 हफ्तों में शोघी बैरियर के तरफ से 1,60,000 गाड़ियों की एंट्री हुई है और नए साल पर 2,50,000 गाड़ियों की उम्मीद कर रहें हैं. उन्होंने बताया कि क्रिसमस और विंटर कार्निवल पर किए गए सभी मैनेजमेंट को आने वाले नए साल में बढ़ा दिया जाएगा.