Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

History Of The Day: देश और दुनिया में 24 नवबंर का इतिहास

इतिहास के लिहाज से 24 नवबंर का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं है. कुछ घटनाओं का असर सीधे आदमी के जीवन पर पड़ा को कुछ ने अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डाला. पाकिस्तान के लिए भी यह तारीख कई मायनों से खास है. 

24 नवबंर की तारीख को इसलिए महत्वपूर्ण नजरिए से देखा जाता है क्योंकि 2007 में इसी दिन पड़ोसी देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 8 वर्षो के निवासन के बाद स्वदेश लौटे थे. स्वदेश लौटने के बाद शरीफ ने 2008 में हुए चुनावों में भागीदारी की और इस चुनाव के बाद ही जनरल परवेज मुशर्रफ के सैन्य शासन का अंत हुआ. 

देश और दुनिया में 24 नवबंर का इतिहास

1859 - चार्ल्स डार्विन की ‘ऑन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का प्रकाशन.
1874 - अमेरिका के खोजकर्ता जोसेफ फरवेल ग्लिडन ने वाणिज्यिक रूप से सफल कांटेदार तार का पेटेंट हासिल किया.
1963 - अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या करने वाले व्यक्ति की हत्या। हमलावर ने डलास थाने में उसे बहुत करीब से गोली मारी.
1999 - भारत की कुंजुरानी देवी ने एथेंस में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की.
2001 - तुर्की की ग्रैंड नेशनल एसेम्बली ने देश के कानून में बदलाव करके महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया.
2006 - पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई
2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे.
2018 - भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एम सी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता.
2020 - भारत सरकार ने अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशिअर, कैमकार्ड समेत 43 और चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाई.