Breaking News

मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बागडोगरा एयरपोर्ट से पुलिस ने दबोचा     |   'मेरी खामोशी को तुम हार मत समझ लेना', AAP सांसद राघव चड्ढा का आया रिएक्शन     |   परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी INS अरिदमन आज भारतीय नौसेना में होगी शामिल     |   बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह छापेमारी     |   रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, रणनीतिक संबंधों पर हुई चर्चा     |  

हॉस्पिटल में कौन से टेस्ट होते हैं सबसे ज्यादा महंगे? यहां देखिए लिस्ट

दुनिया में अनगिनत बीमारियां हैं। इनमें से कुछ का इलाज काफी महंगा होता है। जब हम किसी डॉक्टर के पास जाते हैं, तब बीमारी का पता लगवाने के लिए डॉक्टर हमसे टेस्ट करवाने को कहता हैं। तो चलिए आपको बताते है कि किस बीमारी का टेस्ट कितना महंगा है। 

किसी बीमारी का टेस्ट कितना महंगा होगा यह उसकी सेंसेटिविटी पर डिपेंड करता है। कुछ ऐसे ब्लड टेस्ट हैं, जिनकी कीमत मात्र 100 रुपए से ही शुरू हो जाती हैं। सरकारी अस्पतालों में तो ये 50 रुपए में ही या फ्री में हो जाते हैं। जबकि प्राइवेट हॉस्पिटल्स में उनका चार्ज बहुत ज्यादा होता है। 

कौन सा टेस्ट ज्यादा महंगा

1. ब्लड टेस्ट मात्र 100 रुपए से शुरू होता है। सरकारी अस्पतालों में यह टेस्ट फ्री में होते हैं।
2. एक्स-रे की कीमत 250 रुपए से शुरू होती है जो कि 5,000 रुपए तक जा सकती है।
3. इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट अगर प्राइवेट लैब में करवाए जाएं तो आपका 7,000 रुपए तक का खर्च आ सकता है।
4. माइक्रोबायोलॉजी टेस्ट की शुरुआत 500 रुपए से होकर 10,000 रुपए तक जाती ही है।
5. रेडियोलोजी टेस्ट सरकारी अस्पतालों में 2,500 से 3,000 रुपए तक होते हैं। जबकि, प्राइवेट लैब में 3,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक का ये टेस्ट हो सकता है। यह बीमारी पर निर्भर करता है।
6. हार्ट का इको टेस्ट लगभग 2500 से 3000 रुपए के बीच का होता है।