Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से मासूम समेत दो की मौत

राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू बीमारी से पीडि़त चार साल के मासूम सहित छुईखदान निवासी मरीज की मौत हो गई है। दोनों ही मरीजों का शहर के चिखली स्थित संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि इन मरीजों को 16 अगस्त को भर्ती कराया गया था। दोनों की मौत जानकारी निजी अस्पताल प्रबंधन ने जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इस मामले को लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं।

बता दें कि बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से 3 की मौत हो चुकी है। इस तरह प्रदेश में अभी तक 5 की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। 16 अगस्त को राजनांदगांव जिले के घुमका क्षेत्र के भालूकोन्हा और डोंगरगढ़ के बरनारा गांव में चार साल का मासूम स्वाइन फ्लू से पीडि़त मिला था। इसके अलावा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले के छुईखदान में 37 वर्षीय ग्रामीण भी पीडि़त पाया गया था। इसमें से चार साल के मासूम की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है, तो वहीं छुईखदान निवासी पीडि़त ने मंगलवार शाम को ही दम तोड़ दिया था।