Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

नवीन पटनायक कोकिलाबेन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, स्वास्थ्य में सुधार

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे बीते कुछ दिनों से अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी जांच और इलाज के लिए भर्ती थे। अब उनकी तबीयत में काफी सुधार बताया जा रहा है। 77 वर्षीय पटनायक को थकान और कमजोरी महसूस होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई ले जाया गया था। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया, जहा ंविशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी बायोकेमिकल और कार्डियक जांचें कीं। अब डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और नियमित जांच जारी रखने की सलाह दी है।

नवीन पटनायक के स्वस्थ होने की खबर से ओडिशा और देशभर में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और राहत की लहर दौड़ गई है। कई जगहों पर उनके लिए दुआ और पूजा-पाठ का आयोजन भी किया गया था। पटनायक अभी कुछ दिनों तक राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे और आराम करेंगे। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वे लगातार पार्टी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन माध्यम से संवाद करते रहेंगे। नवीन पटनायक का अस्पताल से डिस्चार्ज होना उनके समर्थकों और ओडिशा की जनता के लिए एक सकारात्मक खबर है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले पटनायक आज भी राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली और सम्मानित नेता माने जाते हैं।