Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

चंडीगढ़: कोविड-19 से संक्रमित शख्स की मौत

चंडीगढ़ में सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित 40 साल के शख्स की मौत हो गई। मृत मरीज उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला था, उसे सांस संबंधी समस्या के चलते लुधियाना से रेफर किया गया था। मंगलवार को उसकी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। देश के कई हिस्सों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद चंडीगढ़ में कोविड-19 का ये पहला मामला है।