Breaking News

मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बागडोगरा एयरपोर्ट से पुलिस ने दबोचा     |   'मेरी खामोशी को तुम हार मत समझ लेना', AAP सांसद राघव चड्ढा का आया रिएक्शन     |   परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी INS अरिदमन आज भारतीय नौसेना में होगी शामिल     |   बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह छापेमारी     |   रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, रणनीतिक संबंधों पर हुई चर्चा     |  

प्रयागराज के माघ मेले में चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध, सेहत को लेकर बेफिक्र श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के माघ मेले में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है। माघ मेले में लगातार लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मेले के मैदान में 20 बिस्तरों वाले अस्पताल और कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
स्वास्थ्य केंद्रों में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चौबीसों घंटे चिकित्सक तैनात रहते हैं। श्रद्धालु बताते हैं कि संगम घाट के पास आसान और तेज स्वास्थ्य सेवाओं से उन्हें काफी फायदा पहुंचा है। माघ मेले में लगातार चिकित्सा सेवा उपलब्ध होने से श्रद्धालु अपनी सेहत को लेकर बेफिक्र हैं और पूरी तरह आध्यात्मिक क्रियाकलापों पर ध्यान दे रहे हैं।