Breaking News

कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |   नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी     |   अलीगढ़: अकराबाद में NH-34 पर ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारी, तीन की मौत, तीन घायल     |  

करनाल में कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर कई गाड़ियां आपस में टकराई, कोई हताहत नहीं

Haryana: हरियाणा के करनाल ज़िले में नेशनल हाइवे पर शनिवार को घने कोहरे की वजह से कई गाड़ियां टकरा गईं। ये हादसा मधुबन और बस्तारा टोल प्लाज़ा के बीच हुआ, जहां कम दूरी तक दिखाई देने की वजह से कई छोटी और बड़ी गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटाया गया और ट्रैफिक को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया। मधुबन पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गौरव पुनिया ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा था।

उन्होंने कहा, "सुबह हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि नेशनल हाईवे पर तीन-चार जगहों पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। ये हादसे कोहरे की वजह से हुए।" प्राइवेट बस में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के समय गाड़ियां दिल्ली की तरफ जा रही थीं।