Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

पहलवान पूजा ढांडा परिणय सूत्र में बंधी, व्यवसायी अभिषेक बूरा से की शादी

Haryana: अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पूजा ढांडा ने यहां एक निजी रिसॉर्ट में विवाह के बंधन में बंध गईं। हिसार के सुंदर नगर निवासी पूजा ने गुरुवार को जिले के घिराय गांव के व्यवसायी अभिषेक बूरा से शादी की। बुडापेस्ट में 2018 विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक विजेता, पूजा ने 2010 युवा ओलंपिक और 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक के अलावा 2014 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था।

वह वर्तमान में हिसार के महावीर स्टेडियम में हरियाणा खेल विभाग में वरिष्ठ कुश्ती कोच के रूप में कार्यरत हैं। पूजा ने कहा कि वह शादी के बाद भी कुश्ती ये सक्रिय रूप से जुड़ी रहेंगी। वह युवा पहलवानों को ओलंपिक में पदक जीतने में मदद करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। समारोह में कई खिलाड़ी, राजनेता और अधिकारी शामिल हुए।

हिसार जिले के बुढ़ाना गांव में जन्मी पूजा ने 2009 में कुश्ती में आने से पहले महावीर स्टेडियम में जूडो से अपनी खेल यात्रा शुरू की थी। जूडो में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के बावजूद उन्हें पूर्व भारतीय पहलवान और कोच कृपाशंकर बिश्नोई ने कुश्ती को करियर के रूप में अपनाने की सलाह दी थी।