Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

'India's Got Latent' में वरुण धवन की एंट्री, कॉमेडी से जमाया रंग

कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन खास मेहमान के तौर पर नजर आए। शो के होस्ट समय रैना के साथ वरुण ने कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस का मजेदार अंदाज में हिस्सा लिया। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शरवरी के साथ समय रैना के शो में पहुंच चुकी हैं।

शो में शामिल होने के अपने अनुभव के बारे में वरुण धवन ने कहा कि उन्हें कॉमेडी करना और देखना दोनों पसंद है। उन्होंने कहा, “कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे मैं करना और देखना दोनों पसंद करता हूं। समय की कॉमेडी का अंदाज काफी अनपेक्षित होता है, इसलिए मैं इसे लाइव अनुभव करना चाहता था। मुझे यहां बहुत मजा आया।”

नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी एपिसोड का एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में वरुण एक कंटेस्टेंट से एक्ट करने के लिए कहते नजर आए। कंटेस्टेंट ने जब उनसे सुझाव मांगा तो एक पैनलिस्ट ने मजाक करते हुए कहा कि कंटेस्टेंट तो एक्ट कर सकता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वरुण भी ऐसा कर सकते हैं?

इस मजाक पर सभी हंसने लगे। वरुण ने भी इसे मजाक में लिया और समय रैना को परफॉर्मेंस में शामिल होने के लिए बुलाया। समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सब बनते हैं एक जानवर” और इसके बाद वरुण की साइड स्माइल की नकल करने लगे। वरुण ने भी हंसते हुए वही एक्सप्रेशन दोहराया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही यश राज फिल्म्स (YRF) की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म थिएटर में 2027 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे, जिन्हें ‘रॉकेट बॉयज’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी लिखा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।