Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर CM योगी ने युवाओं को दी बधाई, कहा- विकसित भारत के सुदृढ़ आधार स्तंभ हैं युवा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश और देश के युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने युवाओं को देश के विकास और प्रगति का प्रमुख आधार बताते हुए उन्हें ‘विकसित भारत’ का सुदृढ़ आधार स्तंभ बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऊर्जा, उत्साह, प्रतिभा और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण युवा शक्ति देश की प्रगति का मुख्य केंद्र है। युवाओं की रचनात्मक क्षमता और नवाचार देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा, कौशल और संस्कारों का सदुपयोग करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर सफलता के ‘नव नभ’ को स्पर्श करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं।

सीएम योगी ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार उनके सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ देश और समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को गति दी जा सकती है। सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है।