Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू, जानें रिलीज डेट

अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म "कैप्टन इंडिया" की शूटिंग अगले हफ्ते शुरू हो जाएगी। मेकर्स ने शनिवार को इस बात की घोषणा की। मेकर्स ने बताया कि 2021 में घोषित इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की शूटिंग एक सितंबर को लंदन में शुरू होगी और इसके अक्टूबर के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है।

टी-सीरीज के भूषण कुमार और बावेजा स्टूडियो द्वारा डोपामाइन स्टूडियो और एस.बी. फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को "चक दे! इंडिया" फेम शिमित अमीन निर्देशित करेंगे। बताया जा रहा है कि युद्धग्रस्त देश से भारत के साहसी निकासी मिशन की सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह प्रोजेक्ट एक महत्वाकांक्षी और भावनात्मक अनुभव होगा।

फिल्म की कहानी नश वजीफदार, संचित गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव ने लिखी है। बता दें कि इससे पहले, हंसल मेहता "कैप्टन इंडिया" के निर्देशक के तौर पर जुड़े हुए थे। "कैप्टन इंडिया" के बारे में अन्य जानकारी, जिसमें फिल्म की अन्य मुख्य कास्ट शामिल है, अभी घोषित नहीं की गई है। यह फिल्म 13 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।