Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

यूपी में 17 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और सुधार का मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 17 नवंबर को मतदाता सूची की ड्राफ्ट कॉपी जारी की जाएगी। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और गलत जानकारी ठीक कराने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को गाजियाबाद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे।

नाम जुड़वाने और सुधार के लिए भरने होंगे अलग-अलग फॉर्म

bfdvdfv

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नागरिक अपने और परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, लिंग, फोटो और अन्य जानकारियों की जांच कर सकेंगे। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक तीन तरह के फॉर्म के जरिए आवेदन किया जा सकेगा।

फॉर्म-6: मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए।

फॉर्म-7: किसी नाम को शामिल किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराने या अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए।

फॉर्म-8: नाम, पता और अन्य विवरणों में सुधार, निवास बदलने, वोटर आईडी बदलवाने या दिव्यांग मतदाता के रूप में पहचान दर्ज कराने के लिए।

प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

नवंबर में चार दिन चलेगा विशेष अभियान

vsdsd

मतदाता पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और नागरिकों से दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

ड्राफ्ट मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट के अलावा संबंधित मतदान केंद्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध रहेगी। इसकी प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी दी जाएंगी।

गाजियाबाद में 10 लाख पात्र नागरिकों के नाम छूटने का अनुमान

vFVFV

बैठक में बताया गया कि गाजियाबाद की मतदाता सूची में 23 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इसके बावजूद अनुमान है कि करीब 10 लाख पात्र नागरिकों के नाम अभी सूची में शामिल नहीं हैं।

इन सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने के लिए सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थाओं की मदद ली जाएगी। इसे 'Whole of Government and Whole of Society' की अवधारणा के तहत चलाया जाएगा।

यूपी में करीब 13.56 करोड़ मतदाता दर्ज

vSDVSD

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लगभग 16 से 17 करोड़ नागरिक 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं। वहीं, मौजूदा मतदाता सूची में करीब 13.56 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इस हिसाब से प्रदेश में पात्र नागरिकों के पंजीकरण का अनुमानित अनुपात करीब 84 प्रतिशत है।

उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे 17 नवंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जरूर जांचें। नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 और किसी जानकारी में गलती होने पर फॉर्म-8 के जरिए निर्धारित समय में आवेदन करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है।