Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Bike Servicing: नई बाइक की पहली सर्विस क्यों जरूरी?

नई बाइक खरीदने वाले हैं तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर क्यों मोटरसाइकिल की पहली सर्विस जरूरी होती है? कई लोग टाइम पर पहली सर्विस करवाना भूल जाते हैं जिस वजह से इंजन पर बुरा असर पड़ने लगता है. अगर सही समय पर सर्विसिंग न करवाई जाए तो आपकी बाइक को नुकसान हो सकता है. 

नई बाइक खरीदते वक्त आपको बाइक के साथ जो बुकलेट मिली है उसमें आपको इस बात की जानकारी मिलती है कि आखिर पहली सर्विस कितने किलोमीटर पर करवानी है. कोई कंपनी 750 तो कोई 1000 किलोमीटर पर पहली सर्विस की सलाह देती है.

अगर कोई व्यक्ति बताए गए किलोमीटर पर पहली सर्विस करवाने से चूक जाता है तो इस केस में अगर कोई पार्ट खराब हुआ तो कंपनी उस पार्ट की वारंटी भी खत्म कर सकती है. कंपनी ग्राहक को इसलिए भी मना कर सकती है, कि सही समय पर सर्विस नहीं करवाने की वजह से पार्ट खराब हुआ है. यानी इस केस में खराब पार्ट के लिए जेब से पैसा लग सकता है.

इसके अलावा कंपनी द्वारा बताए गए किलोमीटर पर सर्विस नहीं करवाई गई तो इंजन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है, यहां तक कि इंजन खराब होने की नौबत आ सकती है. इंजन में मेटल के छोटे-छोटे कण होते हैं और बाइक चलने पर यह घिसने लगते हैं और इंजन ऑयल के साथ मिल जाते हैं.

पहली सर्विस के दौरान इन्हें निकाला जाना बेहद ही जरूरी है, नहीं तो नहीं तो पिस्टन और इंजन के कई पार्ट्स पर बुरा असर पड़ सकता है जिससे इंजन खराब होने का भी खतरा है. अगर ऐसा हुआ तो आप समझ ही सकते हैं कि इंजन को ठीक करवाने में कितना खर्चा आ सकता है.