दिल्ली के नरेला इलाके में डीडीए के एक खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे बिना ढक्कन और बिना किसी सुरक्षा के खुला पड़ा यह गहरा नाला इस बड़े हादसे की वजह बना है। नाला इतना गहरा और खतरनाक था कि गिरने के बाद युवक तुरंत गंदगी और पानी में पूरी तरह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और संबंधित स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा जााहिर किया है। निवासियों का आरोप है कि इलाके में खुले पड़े नाले और सीवर लंबे समय से हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद इन खतरों को ढका या ठीक नहीं किया जा रहा है.