Breaking News

तरनतारन: सरपंच की हत्या के मामले में DSP और SHO सस्पेंड     |   US के साथ तनाव के बीच तेहरान के पास ब्लास्ट     |   बिहार: कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला     |   लखनऊ: RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे सीएम योगी     |   बिहार के सहरसा में अज्ञात हमलावरों ने 7वीं कक्षा के छात्र को मारी गोली     |  

उत्तरकाशी में जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट, जंगलों में वनाग्नि पर मॉक ड्रिल

उत्तराखंड में अक्सर वनाग्नि की घटनाएं सामने आती रहती है। इसी कड़ी में उत्तरकाशी में वनाग्नि की घटनाओं से निपटने की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। आज उत्तरकाशी के विभिन्न स्थानों पर इसको लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला आपदा कंट्रोल रूम को गंगोत्री नेशनल पार्क, गोविंद वन्य जीव विहार और पुरोला समेत कई क्षेत्रों में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल वन विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस को मौके पर रवाना किया। प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में चली इस ड्रिल का उद्देश्य जंगलों में लगने वाली आग पर त्वरित नियंत्रण पाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल अभ्यास था और घबराने की आवश्यकता नहीं है।