Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी, 3 मार्च से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम

तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही 11वीं के प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षा तारीखों की भी घोषणा की गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 29 मार्च 2027 तक होंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षाएं 17 मार्च से 12 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

फरवरी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

तमिलनाडु बोर्ड की कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 फरवरी से 18 फरवरी 2027 तक आयोजित होंगी। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 19 फरवरी से 26 फरवरी 2027 तक होंगी। वहीं, कक्षा 11वीं के प्राइवेट परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2027 तक चलेंगी।

मई में जारी होंगे परीक्षा परिणाम

परीक्षा निदेशालय के अनुसार, कक्षा 11वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 7 मई 2027 को घोषित किए जाने की संभावना है। वहीं, कक्षा 10वीं के SSLC परीक्षा परिणाम 20 मई 2027 को जारी हो सकते हैं।

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी और किसी भी बदलाव के लिए तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखें।