Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

रिलायंस रिटेल ने लॉन्च किया AJIO Beauty, 1500 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ ब्यूटी सेगमेंट में बढ़ाई मौजूदगी

रिलायंस रिटेल ने आज AJIO Beauty लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने तेजी से बढ़ते ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। यह लॉन्च रिलायंस रिटेल के फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल को एक साथ जोड़ने वाले इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, AJIO Beauty के जरिए ग्राहकों को स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस, बाथ एंड बॉडी, पर्सनल केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे।

AJIO Beauty पर ग्राहक 1,500 से ज्यादा ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के ब्रांड शामिल हैं। प्लेटफॉर्म की डिलीवरी देशभर के 19,000 से ज्यादा पिन कोड्स तक उपलब्ध होगी। इसके अलावा, चुनिंदा शहरों में AJIO की क्विक डिलीवरी सर्विस AJIO Rush के जरिए ग्राहकों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स तेजी से उपलब्ध कराने की सुविधा भी मिलेगी।

AJIO Beauty को लॉन्च करने में रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म Tira की विशेषज्ञता और AJIO के फैशन-केंद्रित ग्राहक आधार और डिजिटल पहुंच का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, AJIO Beauty सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्राहकों को नए ट्रेंड्स, क्यूरेटेड रूटीन, इंग्रीडिएंट आधारित सुझाव और पर्सनलाइज्ड एडिट्स के जरिए ब्यूटी की दुनिया को एक्सप्लोर करने का मौका देगा। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ब्यूटी शॉपिंग को केवल खरीदारी तक सीमित रखने के बजाय उसे एक्सप्लोरेशन, इंस्पिरेशन और सेल्फ-एक्सप्रेशन से जोड़ना है।

AJIO के प्रवक्ता ने लॉन्च पर कहा कि आज के समय में फैशन और ब्यूटी एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और लोग अपने पर्सनल स्टाइल को ज्यादा व्यापक तरीके से व्यक्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि AJIO Beauty के जरिए AJIO की फैशन-फर्स्ट सोच को ब्यूटी के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल की ब्यूटी एक्सपर्टीज और AJIO की डिजिटल पहुंच के साथ ग्राहकों को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का क्यूरेटेड ब्यूटी अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा।

AJIO Beauty को खासतौर पर आधुनिक और डिजिटल रूप से जागरूक ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्लेटफॉर्म पर ऑथेंटिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स, भरोसेमंद ब्रांड्स, क्यूरेटेड सुझाव और आसान शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। रिलायंस रिटेल के मुताबिक, AJIO के फैशन-केंद्रित ऑफर और Tira की ब्यूटी एक्सपर्टीज को एक साथ लाकर ग्राहक अब एक ही जगह फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को एक्सप्लोर कर सकेंगे। इससे उन्हें अपनी पसंद और पर्सनल स्टाइल को बनाने और व्यक्त करने में आसानी होगी।