Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

हरियाणा का हितकारी बजट पेश: 2.23 लाख करोड़ की सौगात, हर वर्ग पर फोकस

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ इस बजट में किसानों के लिए बोनस, युवाओं के लिए AI मिशन और स्वास्थ्य सेवाओं में भारी बढ़ोतरी की गई है। सैनी सरकार का ये बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में एक बड़ा रोडमैप साबित होने वाला है। 

हरियाणा की राजनीति और अर्थव्यवस्था के इतिहास में 2 मार्च, 2026 का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ। इस दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में 2,23,658.17 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। पिछले सालों की तुलना में इस बजट के आकार में न केवल बड़ी वृद्धि हुई है, बल्कि इसके प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भी क्रांतिकारी बदलाव देखे गए हैं। ये बजट न केवल राज्य के अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, बल्कि ये पिछले वर्ष के संशोधित अनुमानों से 10.28% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य 2047 तक हरियाणा को ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाना है। 

इस बजट में कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बजट के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने इसे प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप करार दिया है। बता दें कि ये बजट विकसित हरियाणा– विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ठोस कार्ययोजना है। बजट भाषण के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आर्थिक अनुशासन बनाए रखते हुए विकास की गति को तेज करना है। मुख्यमंत्री ने इसे जन-आकांक्षाओं का दर्पण बताते हुए दावा किया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार बजट का 98% हिस्सा वास्तव में विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। 

ये बजट हरियाणा को विकास के नए शिखर पर ले जाएगा। और सैनी सरकार ने इसी दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है। सरकार पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ जनता के हित में कार्य कर रही है। इस प्रकार, हरियाणा सरकार का ये बजट सामाजिक कल्याण, आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास की सोच को प्रतिबिंबित करता है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सैनी ने बजट को प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया है। और यहीं वजह है कि इस बजट को "संतुलित और दूरदर्शी" माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर किसानों और श्रमिकों को बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी ओर AI और क्लीन एयर प्रोजेक्ट के जरिए हरियाणा को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया है। 

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ये बजट 'आत्मनिर्भर हरियाणा' की नींव रखने वाला नजर आ रहा है। और सैनी सरकार जल्द से जल्द इन घोषणाओं को धरातल पर उतारने की तैयार में जुट गई है। और इसी कड़ी में हरियाणा बजट 2026-27 ग्रामीण और आधुनिक भारत का एक मेल है। जहां एक तरफ गांवों में 'महाग्राम योजना' और 'एग्री डिस्कॉम' से खेती को सुधारा जा रहा है, वहीं शहरों में 'AI मिशन' और 'स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर' के जरिए हरियाणा को वैश्विक पटल पर लाने की तैयारी है। और ये बजट हरियाणा को कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था से एक आधुनिक, डिजिटल और औद्योगिक शक्ति के रूप में बदलने का एक साहसिक प्रयास है।