Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

गौरव खन्ना और अकांक्षा का रिश्ता खत्म होने की कगार पर, लॉक अप 2 में किया बड़ा खुलासा

Akansha Chamola :टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी अब टूटने की ओर बढ़ रही है। अकांक्षा ने रियलिटी शो Lock Upp Season 2 में खुलासा किया कि वह और गौरव जल्द ही आपसी सहमति से तलाक लेने वाले हैं। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।

लॉक अप 2 में किया बड़ा खुलासा

शो के दौरान होस्ट रितेश देशमुख और फ़राह खान ने अकांक्षा को अपना एक सीक्रेट साझा करने का टास्क दिया। इस दौरान उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की सच्चाई बताई।

अकांक्षा ने कहा, “मेरा और गौरव का तलाक होने वाला है। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। अब तक हमने इस बात को सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन अब इसे छिपाने का कोई कारण नहीं है।”

क्यों लिया अलग होने का फैसला?

अकांक्षा के मुताबिक, यह फैसला दोनों ने मिलकर लिया है और पिछले एक साल से इस पर चर्चा चल रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बीच किसी तरह का विवाद या कड़वाहट नहीं है।

एक्ट्रेस ने कहा, “हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं और एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। लेकिन हमें महसूस हुआ कि हम बतौर जीवनसाथी एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। हम दोनों अपने भविष्य को अलग-अलग तरीके से देखते हैं और दुर्भाग्य से उस भविष्य में हम साथ नहीं हैं।”

परिवार को थी रिश्ते के संभलने की उम्मीद

अकांक्षा ने बताया कि दोनों परिवारों को उम्मीद थी कि कुछ समय अलग रहने के बाद शायद उनके रिश्ते में आई दूरियां कम हो जाएंगी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। उनके अनुसार, दोस्ती और सम्मान आज भी बरकरार है, लेकिन पति-पत्नी वाले रिश्ते की वह चमक और जुड़ाव खत्म हो चुका था।

क्या बच्चे को लेकर मतभेद बने वजह?

गौरव और अकांक्षा पिछले कुछ समय से परिवार बढ़ाने को लेकर चर्चा में रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव पिता बनना चाहते थे, जबकि अकांक्षा फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी तलाक की वजह के तौर पर इस मुद्दे की पुष्टि नहीं की है।

10 साल पुरानी शादी का होगा अंत

गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी। लगभग एक दशक तक साथ रहने के बाद अब दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। इस खबर ने उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता रहा है।