Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मुंबई के लैमिंगटन रोड पर गोदाम में लगी आग, 7 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

मुंबई के लैमिंगटन रोड स्थित सरस्वती भवन में शनिवार देर रात आग लग गई। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक गोदाम में लगी थी। यह इमारत ग्राउंड प्लस वन मंजिल (G+1) की है। आग लगने की सूचना रात करीब 11:33 बजे मिली। जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस और स्थानीय वार्ड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग को लेवल-1 की श्रेणी में रखा।

बीजेपी पार्षद सनी सनप ने बताया कि आग रात करीब 11 से 12 बजे के बीच लगी। सूचना मिलते ही वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल की गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में आग छोटी लग रही थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ती गई। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के फायर स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। सनी सनप के मुताबिक, जिस जगह आग लगी थी, उसका इस्तेमाल मोबाइल फोन के गोदाम के रूप में किया जा रहा था। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का काम शुरू किया।

आग लगने के दौरान इमारत से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।