Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

फिल्मी सितारों की रामलीला ने बनाया रिकॉर्ड, 57 देशों में 74 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंची रामकथा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शुरू हुई अयोध्या की डिजिटल रामलीला ने इस वर्ष दर्शकों तक पहुंच के मामले में नया कीर्तिमान बनाने का दावा किया है। आयोजकों के मुताबिक, 10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित फिल्मी सितारों की रामलीला को डिजिटल और प्रसारण माध्यमों के जरिए 74 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचाया गया। इस रामलीला का प्रसारण 57 से अधिक देशों में हुआ, जिसमें दिल्ली और मुंबई के 211 कलाकारों ने विभिन्न किरदार निभाए।

vfvdfv

इस वर्ष पहली बार दिल्ली के रफी मार्ग स्थित मावलंकर हॉल में रामलीला का आयोजन किया गया। आधुनिक तकनीक, थ्री-डी इफेक्ट्स और भव्य मंच सज्जा के जरिए रामकथा को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया। रामलीला समिति के संस्थापक सुभाष मलिक (बॉबी) के अनुसार, कोरोना काल में वर्ष 2020 में शुरू हुई डिजिटल रामलीला अब देश-विदेश में रहने वाले रामभक्तों तक पहुंचने का बड़ा माध्यम बन गई है।

रवि किशन बने श्रीराम, केजिया लिज मेजो ने निभाया सीता का किरदार

vfsvfdv

इस वर्ष रामलीला में भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन ने प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाई, जबकि मिस यूनिवर्स इंडिया केजिया लिज मेजो माता सीता के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा विंदू दारा सिंह ने भगवान शिव, अरुण बख्शी ने रावण, शहबाज खान ने मेघनाद, पुनीत इस्सर ने भगवान परशुराम और राजा मुराद ने कुंभकर्ण की भूमिका निभाई।

vbdfbdfv

आयोजकों के अनुसार, 211 से अधिक कलाकारों की भागीदारी और आधुनिक मंच तकनीक ने प्रस्तुति को खास बनाया। इस वर्ष बाल रामलीला का भी आयोजन किया गया, जिसे दर्शकों की सराहना मिली। मिस यूनिवर्स 2025 और 2026 से जुड़ी विशेष प्रस्तुतियां भी आयोजन के आकर्षण का हिस्सा रहीं।

कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुआ प्रसारण

vsVsfv

रामलीला को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए आराधना टाटा प्ले, शेमारू मी, वीआई ऐप, एयरटेल, शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल, फेसबुक और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका प्रसारण किया गया।

bDFbdfzb

आयोजकों की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल पर सात करोड़, शेमारू भक्ति धाम यूट्यूब चैनल पर छह करोड़ और फेसबुक पेजों पर 13 करोड़ दर्शकों तक रामलीला पहुंची। इसके अलावा टाटा प्ले, एयरटेल, डिश टीवी, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी संख्या में दर्शकों के जुड़ने का दावा किया गया है।

2020 में कोरोना काल के दौरान हुई थी शुरुआत

bvDFDFvd

अयोध्या की डिजिटल रामलीला की शुरुआत वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। उस समय उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर तत्कालीन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी ने इसका शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस आयोजन को डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया गया।

रामलीला समिति के संस्थापक सुभाष मलिक (बॉबी), महासचिव शुभम मलिक और उपाध्यक्ष जतिन मलिक आयोजन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी हैं। समिति का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से रामकथा को देश और विदेश के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

हर साल बढ़ी डिजिटल रामलीला की पहुंच

vdvdf

आयोजकों की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल रामलीला के दर्शकों की संख्या में पिछले सात वर्षों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

  • 2020: 16 करोड़

  • 2021: 20 करोड़

  • 2022: 25 करोड़

  • 2023: 40 करोड़

  • 2024: 41 करोड़

  • 2025: 62 करोड़

  • 2026: 74 करोड़ से अधिक

आयोजकों का कहना है कि रामलीला का प्रसारण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के 57 से अधिक देशों तक पहुंचा। इनमें नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।

vSFvSF

डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल ने रामलीला को पारंपरिक मंच से आगे वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद की है। आयोजकों के मुताबिक, फिल्मी कलाकारों, आधुनिक तकनीक और ऑनलाइन प्रसारण के मेल से रामकथा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।