Breaking News

नेपाल के PM बालेन्द्र शाह पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे, PM मोदी के न्योते पर आए दिल्ली     |   एशिया कप राइजिंग: 264 रन पर पाकिस्तान को छठा झटका, इमरान रंधावा 23 रन बनाकर आउट     |   विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ द्विपक्षीय बैठक की     |   एशिया कप राइजिंग: 284 रन पर पाकिस्तान को लगा सातवां झटका, साद मसूद को विपराज ने किया चलता     |   खुली सीमाएं देशों को बर्बाद कर देती हैं: डोनाल्ड ट्रंप     |  

अखिलेश यादव पर धर्मपाल सिंह और दानिश आजाद अंसारी का हमला, बोले- सपा का PDA सिर्फ दिखावा

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों धर्मपाल सिंह और दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके शासनकाल और PDA की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश के थानों पर सपा से जुड़े असामाजिक तत्वों का दबदबा था और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई थी। वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा को परिवार और धनबल तक सीमित पार्टी बताते हुए PDA के नारे को जनता के साथ धोखा करार दिया।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार के दौरान हुए कथित अराजकता के दौर को अब तक नहीं भूली है। PDA को लेकर अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख समय-समय पर इस संक्षिप्त नाम का अर्थ बदलते रहते हैं। धर्मपाल सिंह ने अपने अंदाज में PDA का अर्थ ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे और अपहरण करेंगे’ बताते हुए सपा शासन पर हमला बोला।

‘सपा सरकार में नकल माफियाओं का था दबदबा’

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई थी और परीक्षाओं में नकल माफियाओं का नेटवर्क सक्रिय था। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने इस व्यवस्था पर रोक लगाकर नकल माफियाओं के सिंडिकेट को खत्म किया है। उनके मुताबिक, अब प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

दानिश आजाद अंसारी ने सपा पर दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में सपा से जुड़े लोगों पर दलित बस्तियों को नुकसान पहुंचाने और उनकी जमीनों पर कब्जा करने के आरोप लगते रहे। मंत्री ने दावा किया कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आगामी चुनाव में एक बार फिर एनडीए को समर्थन देगी।