Breaking News

तेजस को मिला उड़ान का फाइनल क्लियरेंस, HAL ने दिया अप्रूवल     |   मुंबई: Olympia Coffee House पर बड़ा एक्शन, FDA जांच के बाद लाइसेंस सस्पेंड     |   DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू     |   हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे     |   हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने ऑयल टैंकर पर किया हमला     |  

CM धामी ने नेपाल के आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से पड़ोसी देश नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों के लिए जरूरी राहत सामग्री से भरे वाहनों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री हाल की प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भेजी गई है।

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,410 हो गई है, जबकि 6,145 लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित जिलों में बचाव, राहत और पुनर्वास अभियान जारी है। गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, मृतकों में 549 पुरुष, 336 महिलाएं और 525 अज्ञात शव शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौतें चितवन में 364 हुई हैं। इसके बाद पूर्वी नवलपरासी में 232, पश्चिमी नवलपरासी में 222, नुवाकोट में 203 और रसुवा में 199 मौतें दर्ज की गई हैं।

आपदा के कारण हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। अब तक 13,756 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं, 19 अस्पतालों में 344 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 290 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों ने 9,820 लोगों को चिकित्सा सहायता दी है। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना हर पल देश की सेवा और विकास के लिए समर्पित किया है।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड की जनता की ओर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल से प्रधानमंत्री पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प रखने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। धामी के मुताबिक, नए संस्थानों की स्थापना, नई परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, IIM, IIT और नए हवाई अड्डों के निर्माण के साथ-साथ चार और छह लेन की सड़कों, राजमार्गों, ओवरब्रिज और रेलवे क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण काम हुआ है।