Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

KBC 18 की शूटिंग में Amitabh Bachchan के घुटने में लगी चोट, बोले- खड़े होने में हो रही थी तकलीफ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग के दौरान अपने घुटने में चोट लगने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान पैर फिसलने से वह गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें खड़े होने में परेशानी हो रही थी।

हाल ही के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने दर्शकों से बातचीत के दौरान अपनी चोट के बारे में बताया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “घुटवा में हमारा चोट लग गया है। क्या बताएं भईसाहब। कल शूटिंग में फिसल गए पांव, गिरे धड़ाम से।”

अमिताभ ने चोट की ओर इशारा करते हुए बताया कि उन्हें खड़े होने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने कहा, “खड़े होने में हमें कष्ट हो रहा था, तो हम सोचे बैठके बात करेंगे।” इसी वजह से उन्होंने दर्शकों से बैठकर बातचीत की।

रिटायरमेंट की खबरों पर भी दी थी सफाई

अमिताभ बच्चन की चोट की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले उनके रिटायरमेंट को लेकर खबरें सामने आई थीं। अभिनेता ने अपने ब्लॉग के जरिए इन खबरों पर सफाई दी थी। अमिताभ ने लिखा था, “मैंने ब्लॉग में लिखा था- ‘इट्स लेट, टाइम टू रिटायर...’। इसका मतलब था कि काफी देर हो गई है और अब सोने का समय है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम से रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने लिखा, “जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं; अंग्रेजी में इसका मतलब होता है मैं अब सोने जा रहा हूं।”

2000 से KBC से जुड़े हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन इस समय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वह साल 2000 में शो की शुरुआत से ही इससे जुड़े हुए हैं।हालांकि, 2007 में अमिताभ ने शो को होस्ट नहीं किया था। उस सीजन में अभिनेता शाहरुख खान ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी की थी। इसके बाद अमिताभ ने दोबारा शो की कमान संभाली और लगातार दर्शकों के बीच इसकी पहचान बने रहे।