Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

यामी गौतम की फिल्म ने पहले दिन 'द कश्मीर फाइल्स' को छोड़ा पीछे, कमाए इतने करोड़

Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' ने पहली दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को ये जानकारी दी। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'आर्टिकल 370' जियो स्टूडियोज और फिल्म निर्माता पति आदित्य धर के बैनर बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है।

फिल्म एक देश, एक संविधान की ताकत के बारे में जोर देती है। आदित्य सुहास जंभाले के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक राजनीतिक-एक्शन ड्रामा है। ये कश्मीर के भाग्य को आकार देने वाली सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म को पहले दिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ओपनिंग डे पर छह करोड़ कमाई करके मेकर्स को राहत दी है। मेकर्स को इसके वीकेंड तक रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। 

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया था। फिर इसे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। इसी मुद्दे पर यामी गौतम स्टारर आर्टिकल 370 फिल्म बनाई गई है। इसे यामी के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने लीड रोल प्ले किया है। उनके साथ सहायक किरदार में प्रियामणि हैं।