Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

मेरठ में रामायण फेम अरुण गोविल को मिलेगी जीत? जानें एग्जिट पोल के आंकड़े

रामायण में राम का रोल निभाकर फेमस हुए अरुण गोविल (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2024 में मेरठ सीट से चुनाव लड़ा.  लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने में बस कुछ समय ही बचा है. एग्जिट पोल के रिजल्ट आ चुके हैं. मेरठ सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं. ये सीट बीजेपी के लिए बहुत जरुरी है. पिछली तीन बार से बीजेपी यहां जीत रही हैं. अब आइए नजर डालते हैं इस सीट पर एग्जिट पोल के नतीजों में कौन बाजी मार रहा है. 

स सीट पर अरुण गोविल के सामने समाजवादी पार्टी से सुनीता वर्मा हैं. मालूम हो कि सुनीता वर्मा मेरठ की पूर्व मेयर हैं. India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक,  मेरठ सीट बीजेपी के लिए बहुत जरुरी सीट है. इस बार भी बीजेपी के जीतने के चांसेस बन रहे हैं.

बता दें कि राजेंद्र अग्रवाल पिछले तीन बार से लगातार वहां से जीत रहे थे. इस बार अरुण गोविल को टिकट मिला है और अनुमानों के मुताबिक, अरुण गोविल की जीत के चांसेस पूरे हैं.