Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

BB 19: सलमान खान के साथ वीकेंड का वार में होगा धमाका, एल्विश यादव बनकर आएंगे खास मेहमान

BB 19: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव "बिग बॉस 19" के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में मेजबान सलमान खान के खास गेस्ट बनकर आएंगे। शो के निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

रियलिटी शो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस अपडेट की घोषणा की गई, साथ ही एल्विस यादव और सलमान खान का एक प्रमोशनल पोस्टर भी पोस्ट किया गया। कैप्शन में लिखा था, "इस वीकेंड का वार पर एल्विश यादव आएंगे, धमाका और धूम मचाएंगे!" ये घोषणा तेजी से वायरल हुई और ऑनलाइन प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

"बिग बॉस ओटीटी 2" में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री कर सीजन को जितने के बाद एल्विश यादव काफी मशहूर हो गए। ऐसा पहली बार था जब की वाइल्डकार्ड एंट्री जीती हो। उनके मजाकिया वन-लाइनर्स, बेबाक स्वभाव और अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग ने उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई।