Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

बिग बॉस ओटीटी-3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक के लिए उर्फी ने सपोर्ट भेजा

BIG BOSS 3: अनिल कपूर के होस्ट बिग बॉस ओटीटी-तीन के कंटेस्टेंट पहले ही लोगों में चर्चा का विषय बन चुके हैं, खास तौर पर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।

अरमान के बारे में कई कहानियां सामने आ रही हैं, जिससे उनके मान-सम्मान को और नुकसान पहुंच रहा है, इन सभी आलोचनाओं के बीच, एक्टर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी कई शादियों का समर्थन करके जनता को गलत संदेश भेजने के लिए एक्स पर पोस्ट में निर्माताओं की आलोचना की है।

उन्होंने बिग बॉस से अपनी निराशा जताते हुए सवाल किया, "बिग बॉस, आपको क्या हो गया है? क्या इतने बुरे दिन चल रहे हैं आपके कि आपको बहुविवाह मनोरंजक लगता है।" बिग बॉस ओटीटी सीजन-तीन, जो जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित से लेकर बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी तक कई कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं।

इसके बाद एक पोस्ट में देवोलीना ने लैंगिक मानदंडों को लेकर समाज के दोहरे मानदंडों पर सवाल उठाया और लिखा कि "चिंता मत करो, ये कर्म चक्र इसी तरह काम करता है, किसी दिन कोई लड़की कहेगी कि वो दो पति रखना चाहती है और उन्हें खुश रखेगी, फिर मैं देखूंगी कि आप में से कितने लोग उसका समर्थन करने के लिए आगे आते हैं।यही लोग चरित्र हनन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

वहीं उर्फी जावेद ने मलिक परिवार का समर्थन करते हुए कहा कि "बहुविवाह की अवधारणा लंबे समय से मौजूद है और अभी भी बहुत लोकप्रिय है"।