Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

‘टाइगर नागेश्वर राव’ का ट्रेलर रिलीज, रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म

फिल्म टाइगर नागेश्वर राव का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा की  फिल्म है। रवि तेजा की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म में फिमेल लीड एक्ट्रेस का किरदार नूपुर सेनन निभा रही हैं। अनुपम खेर भी फिल्म में आए नजर। इस फिल्म के डायरेक्टर वामसी कृष्णा है। फिल्म के बारे में  रवि तेजा ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि ये फिल्म पैन इंडिया है। हर भाषा को जानने वाले लोग फिल्म देखेंगे और समझ पाएंगे। इस फिल्म के लिए की गई मेहनत को वो पर्दे पर देख सकेंगे।

डायरेक्टर वामसी ने कहा, यह खून और आंसुओं की कहानी है जो एक दशक में एक बार आती है और मैं चाहता था कि हर कोई इस कहानी को जाने, इसलिए हमने इस फिल्म को सभी भाषाओं में बनाई है। सिनेमा के प्रेमी लोगों को ये फिल्म जरूर पसंद आएगी।

अनुपम खेर ने कहा, फिल्म में मेरा किरदार बेहद मुश्किल है। जो इसे बेहद चैलेंजिंग बनाता है। नूपुर सेनन ने कहा, रवि तेजा सर के साथ इस एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म में डेब्यू करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।