Breaking News

हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |   'यह हादसा नहीं, हत्या है', दिल्ली के जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का एक्स पोस्ट     |   दिल्ली: जनकपुरी हादसे को लेकर पुलिस ने जल बोर्ड के अधिकारियों पर केस दर्ज किया     |  

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर आउट, इस दिन आएगी वरुण-जान्हवी की रोमांटिक कॉमेडी

वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ स्टारर की नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।

ट्रेलर में रोमांस और कॉमेडी का मजेदार तड़का देखने को मिला। लगभग 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में कहानी का भी अंदाज़ा लग जाता है।

फिल्म की कहानी
ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा पहले रिलेशनशिप में होते हैं, जबकि जान्हवी कपूर और रोहित सराफ कपल हैं। लेकिन कहानी मोड़ तब लेती है जब सान्या और रोहित शादी करने जा रहे होते हैं। इसके बाद वरुण और जान्हवी अपने एक्स को जलाने और उनकी शादी रोकने की प्लानिंग करते हैं। इस दौरान दोनों के बीच कई मजेदार स्थितियाँ पैदा होती हैं। आगे जाकर क्या वे अपने मकसद में कामयाब होते हैं या फिर खुद एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, ये देखने के लिए दर्शकों को फिल्म का इंतजार करना होगा।

रिलीज डेट
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर (दशहरा) पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण और जान्हवी के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म रोमांस और कॉमेडी का भरपूर पैकेज है।