टीवी के कई शोज खराब टीआरपी के चलते बंद हो चुके है. कुछ सीरियल्स पर तो बेकार और बोरिंग कहानी के चलते बहुत जल्दी ही ताला लग गया. अब एक बार फिर से ऐसा होने वाला है. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स बंद होने वाले है. इन शोज की काफी टाइम से टीआरपी गिर रही है. इस लिस्ट में 'इमली' से लेकर 'कयामत से कयामत तक' का नाम शामिल है.
स्टार प्लस पर आने वाला टीवी सीरियल 'खट्टा मीठा प्यार हमारा', 'पांड्या स्टोर', इसी के साथ सीरियल 'कयामत से कयामत तक', इसके अलावा सोनी टीवी पर आने वाला टीवी शो 'श्रीमद रामायण' की टीआरपी शुरुआती दिनों में काफी बेहतरीन रही, वहीं टीवी सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' बंद होने वाले हैं
लिस्ट में आगे स्टार प्लस का हिट शो 'इमली' है. इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. एक समय में ये सीरियल टॉप 3 में बना हुआ था. लेकिन मेकर्स ने इस शो को अचानक बंद करने का फैसला ले लिया. इसके अलावा माही भद्रा और हिमानी चावला स्टारर शो 'दबंगी' भी खराब टीआरपी के चलते अगले महीने तक बंद हो सकता है.