मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह दिल्ली के उनके घर लाया गया। 63 साल के मशहूर डिजाइनर और दोस्तों के बीच गुड्डा नाम से चर्चित रोहित बल ने पिछले महीने आखिरी बार शो में हिस्सा लिया था।
खराब सेहत के बावजूद वे 13 अक्टूबर को ‘लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024’ के ग्रैंड फिनाले में रैंप पर उतरे। बल ने दिल्ली के इंपीरियल होटल में अपना कलेक्शन ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ शोकेस किया था।
वे काफी बीमार नजर आ रहे थे। इसे देखकर कई दर्शक भावुक हो गए थे। एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं। उन्होंने शो के आखिर में डिजाइनर बल को गुलाब भेंट किया।
‘फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया’ (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि इसके तुरंत बाद बल को सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज डॉ. आलोक चोपड़ा कर रहे थे। सुनील सेठी ने ही रोहित बल के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ये सच है कि उनका निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हृदय ने काम करना बंद कर दिया था। रोहित बड़ी हस्ती थे।’’
सेठी ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए दो घंटे तक कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। सेठी ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में बल को दिल से जुड़ी परेशानी के इलाज के लिए गुरुग्राम के प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया
You may also like
द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का हार्ट अटैक से निधन.
Rajamouli ने बताया कि Ramayana से प्रेरित 25 मिनट के सीक्वेंस को Varanasi में शूट करने में 60 दिन लगे.
FWICE ने 'Ghooskhor Pandat' टाइटल पर बॉयकॉट की चेतावनी दी.
Tara Sutaria ने ब्रेकअप की अफवाहों पर कहा, मैं शोर के बजाय शांति चुनती हूं.