Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही तेजा सच्चा की 'मिराई', पांच दिन में ही छाप दिए इतने करोड़

Mirai Box Office Day 5: तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई: सुपर योद्धा' ने रिलीज होने के पांच दिनों में ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस फिल्म के निर्माता ‘पीपल मीडिया फैक्ट्री’ के टी.जी. विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद हैं और ये 12 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कार्तिक गट्टमनेनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

प्रोड्क्शन हाउस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्टर साझा किया है जिसपर लिखा है “100 करोड़ रुपये”। इसने बताया कि फिल्म ने अपनी रिलीज़ के पांच दिन के अंदर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।