Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का टीजर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान इस फिल्म में मुख्य एक्शन हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन "गजनी" और "हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है।

इस साल सलमान खान ने केवल दो फिल्मों "सिंघम 3" और "बेबी जॉन" में कैमियो किया था। सलमान को उम्मीद है कि प्रशंसक "सिकंदर" का टीजर पसंद करेंगे। 59 साल के सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।उम्मीद है कि आपको सिकंदर का टीजर पसंद आएगा।"

पहले फिल्म का टीजर शुक्रवार को सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज किया जाना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इसे टाल दिया गया। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है।