Breaking News

ED पर अटैक केस में शेख शाहजहां और आलमगीर की बेल याचिका खारिज     |   असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट     |   '2 मार्च से अबतक इजरायली हमलों में 1001 की मौत', लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा     |   NIA ने गुरुग्राम क्लब्स बमबारी केस में 9वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की     |   ‘ममता बनर्जी आज लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहीं, हम उनके साथ’, बोले अरविंद केजरीवाल     |  

'Vvan’ में पहली बार साथ दिखेंगे तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस बोलीं-ये मेरा सपना था!

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia जल्द ही फिल्म ‘Vvan’ में पहली बार Sidharth Malhotra के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इस सहयोग को अपना “लंबे समय से देखा गया सपना” बताया है।

प्राइम वीडियो  के 2026 रिलीज स्लेट इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान तमन्ना ने कहा कि वह सिद्धार्थ के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता मानती हैं।

फिल्म ‘Vvan’ एक फोक-मीथोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक शहरी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चेतावनियों के बावजूद अपने पैतृक जंगल में जाता है। वहां उसकी वजह से एक दिव्य शक्ति जागृत हो जाती है, जिसके बाद उसे अपने गांव को बचाने के लिए आगे आना पड़ता है।

तमन्ना ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें इसलिए पसंद आई क्योंकि इसमें कमर्शियल एंटरटेनमेंट के साथ एक मजबूत भावनात्मक पहलू भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोककथाओं पर आधारित कहानियां दर्शकों से गहराई से जुड़ती हैं और यह फिल्म भी एक “पक्का मसाला” एंटरटेनर होगी।

फिल्म में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर,श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘Vvan’ का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है और इसे Ektaa R Kapoor, Shobha Kapoor, Arunabh Kumar और Niraj Kothari ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म थिएटर रिलीज के बाद प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।