Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

'बटवारा 1947' में दहाड़ेंगे सनी देओल, मोशन पोस्टर जारी, अगस्त में इस दिन होगी रिलीज

Batwara 1947: आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी किया, जो विभाजन पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है जिसमें अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साल 1947 की पृष्ठभूमि पर आधारित ये फिल्म "नफरत और भय के दौर में साहस का मार्ग चुनने वाले एक नायक की कहानी" प्रस्तुत करती है। पहले इसका शीर्षक 'लाहोर 1947' था। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं।

अभिनेता आमिर खान के स्वामित्व वाले स्टूडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मोशन पोस्टर साझा किया। स्टूडियो ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "नफरत और भय के दौर में, उन्होंने साहस को चुना। 'बटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें।"

'बटवारा 1947' में संतोषी और सनी देओल 30 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। फिल्म निर्माता-अभिनेता की ये जोड़ी पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।