Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

Sonam Kapoor Birthday: एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं सोनम

Sonam Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 39 साल की होने जा रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ था. 9 जून को सोनम अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगी. बॉलीवुड में उन्हें 'फैशनिस्टा' का भी टैग मिला है. हालांकि सोनम लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं.

शादी के बाद सोनम बॉलीवुड से दूरी बनाने लगी थीं. उन्होंने कई फिल्मों में कमा किया और चर्चा में भी रही. हालांकि वे अपने दौर की सफल एक्ट्रेसेस की रेस में पिछड़ गईं. आइए आज आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

सोनम कपूर का ताल्लुक शुरू से ही फिल्मी घराने से रहा है. उनके पिता अनिल कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. उनका पूरा परिवार ही फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है.

हालांकि इसके बावजूद सोनम कपूर एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं. इसके पीछे एक खास वजह थी. गौरतलब है कि बॉलीवुड में आने से पहले सोनम काफी मोटी हुआ करती थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम का वजन पहले 90 किलो तक हुआ करता था.