Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस महीने करेंगे शादी, सामनें आई तारीख

Mumbai: माना जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस महीने के आखिर में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर, अभिनेता ज़हीर इकबाल से शादी करेंगी। शादी की खबर नेटफ्लिक्स सीरीज़ "हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार" के प्रीमियर के ठीक एक महीने बाद आई है। इस सीरीज में सोनाक्षी ने रेहाना और फ़रीदन का डबल रोल निभाया था।

हालांकि शादी समारोह के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सिन्हा के परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि "खबरें सच हैं"। करीबी सूत्रों के मुताबिक सोनाक्षी और इकबाल की शादी, निजी समारोह होगा और 23 जून को मुंबई के एक बढ़िया रेस्टोरेंट में परिवार और करीबी दोस्त इसमें शामिल होंगे।

पिछले कुछ वक्त से डेटिंग कर रहे सोनाक्षी और इकबाल ने 2022 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म "डबल एक्सएल" में साथ काम किया था। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन उनका इंस्टाग्राम फीड एक-दूसरे की तस्वीरों से भरा पड़ा है। उन्हें अक्सर एक साथ इवेंट और कार्यक्रमों में साथ देखा गया है।